लीबिया में 2 नौकाएं डूबने से 21 शरणार्थियों की मौत: रिपोर्ट
रोम, 31 मार्च (आईएएनएस)। सैकड़ों अफ्रीकी शरणार्थियों को ले जा रही कम से कम दो नौकाओं के लीबियाई तट के पास डूबने से 21 शरणार्थियों की डूबने से मौत हो गई और सैकड़ों अन्य लापता हो गए जबकि 23 को बचा लिया गया है।
समाचार एजेंसी डीपीए ने मंगलवार को खबर दी कि एक नौका पर 257 और दूसरी पर 340 लोग सवार थे। लापता लोगों की तलाश जारी है।
दोनों नौकाएं त्रिपोली से इटली की दिशा में जा रही थीं। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
इतालवी टेलीविजन ने खबर दी है कि 350 लोगों को ले जा रही एक अन्य नौका को इटली के एक मालवाहक पोत ने बहुत विपदा से घिरे देखा।
इटली के दक्षिणी हिस्से में सोमवार को 400 से ज्यादा लोग पहुंचे इनमें से 249 लोग लकड़ी की नाव से आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications