युद्ध विरोधी ब्रिटिश सांसद पर कनाडा में प्रतिबंध कायम
प्रतिबंधित फिलीस्तीनी संगठन हमास से संबंध रखने के कारण पिछले सप्ताह सरकार ने ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के सदस्य गैलोवे के देश में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया था। गैलोवे को सोमवार से टोरंटो, ओटावा और मंट्रियल में युद्ध विरोधी भाषण देना था।
सरकार ने कनाडा की सीमा सुरक्षा एजेंसी से कहा था कि ब्रिटिश सांसद से राष्ट्रीय हितों को खतरा होने के कारण उन्हें देश में प्रवेश न दिया जाए।
इराक युद्ध में ब्रिटिश सैनिकों के भाग लेने की मुखालफत करने के कारण लेबर पार्टी से निष्कासित सांसद ने बाद में अमेरिका से सेटेलाइट के माध्यम से टोरंटो में अपना भाषण प्रसारित किया।
ब्रिटिश सांसद को आमंत्रित करने वाले समूह के वकीलों ने पिछले सप्ताह न्यायालय में याचिका देकर सांसद के प्रवेश पर प्रतिबंध को अवैध ठहराने की मांग की थी।
बहरहाल संघीय अदालत ने सोमवार को सरकार के निर्णय को कायम रखा और कहा कि किसी विदेशी को देश में प्रवेश देने पर फैसला करना सरकार का विशेषाधिकार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications