पाक में घुसकर करेंगे हमला: ओबामा

Barack Obama
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्‍तान और अफ्गानिस्‍तान में आतंकवाद के बढ़ते दायरे के मद्देनजर कहा है कि अमेरिकी फौजें अब पाकिस्‍तानी सीमा के भीतर घुसकर आतंकवादियों के महत्‍वपूर्ण ठिकानों पर हमला करने की तैयारी में है। लेकिन हमला करने से पहले पाकिस्‍तान सरकार की सलाह ली जाएगी।

एक टीवी चैनल के कार्यक्रम 'फेस द नेशन' में ओबामा ने कहा कि पाकिस्‍तान से बिना मश्विरा किये कोई कदम नहीं उठाये जाएंगे, लेकिन पाकिस्‍तान को भी आतंकवादी संगठनों को खत्‍म करने पर जवाब देना होगा।

ओबामा ने कहा कि अगर कोई आतंकी ठिकाना अमेरिकी सेना की निगाह में आता है, तो पाकिस्तान के साथ विचार-विमर्श के बाद उसको निशाना बनाया जाएगा। ओबामा ने कहा कि अमेरिका की पूरी कोशिश रहेगी कि आतंकी संगठनों के सफाये में वो पाकिस्‍तान सेना की मदद करे।

ओबामा ने कहा कि अगर अफ्गानिस्‍तान में संचालित आतंकी गतिविधियों पर जल्‍द ही काबू नहीं पाया गया, तो मुश्किलें आ सकती हैं।

पाकिस्‍तानी जमीन पर अमेरिकी सेना उतारने के सवाल को खारिज करते हुए ओबामा ने कहा कि फिलहाल ऐसा कोइ इरादा नहीं है। उन्‍होंने कहा कि अल क़ायदा से निपटने में पाकिस्‍तान के माध्यम से और उसके साथ मिलकर काम करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+