संजय दत्त पर कोर्ट का फैसला सुरक्षित

प्रधान न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन, न्यायमूर्ति पी सथसिवम और न्यायमूर्ति आरएम लोधा की खंडपीठ ने दो घंटे तक चली बहस के दौरान विभिन्न पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। सुनवाई के दौरान संजय दत्त के वकील हरीश साल्वे, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के वकील अतिरिक्त महाधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मनियम आदि ने अपनी दलीलें दीं।
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट अगले एक-दो दिनों में अपना फैसला सुना सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications