सड़क दुर्घटना में पंजाब के मंत्री की मौत

Captain Kanwaljeet Singh
खरड़। पंजाब के सहकारिता मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह की रविवार को चंडीगढ़ के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक यह घटना चंडीगढ़ से मोहाली जाने वाली रोड पर खानपुर चौक पर उस समय हुई जब कैप्टन कंवलजीत सिंह चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय उनकी कार खानपुर चौक से गुजर रही थी, उसी समय सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्‍कर मार दी। इसी दौरान पीछे से भी एक ट्रक आ रहा था, जिससे कार दोनों ट्रकों के बीच दब गई।

इस दुर्घटना में कैप्टन सिंह का सुरक्षा गार्ड रतन और ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को स्‍थानीय पीजीआई अस्‍पताल पहुंचाया, जहां चिकित्‍सकों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि कैप्‍टन सिंह कार की अगली सीट पर बैठे हुए थे। दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार से तीनों को निकालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी। कैप्टन सिंह के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आई थी।

सिविल अस्पताल खरड़ के एसएमओ डा जय सिंह के मुताबिक अगली सीट पर बैठे होने की वजह से कैप्‍टन सिंह बुरी तरह घायल हुए, जिसमें उनकी मौत हो गई। जबकि पिछली सीट पर बैठे सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटें ही आई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+