पाक: 1 आतंकी गिरफ्तार, मुठभेड़ जारी

समाचार लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। साथ ही प्रशासन ने क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने पर विचार शुरू कर दिया था। सोमवार सुबह हुए इस हमले में आतंकवादियों ने तमाम लोगों को बंधक बना लिया है। बंधकों की संख्या के सही आंकड़े फिलहाल नहीं मिल सके हैं।
सुरक्षाकर्मियों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। सुबह से अबतक कुल आठ बड़ं धमाके सुनाई दिये हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एकेडमी के अंदर बड़ी क्षति हुई है।
वाघा बॉर्डर से कुछ ही दूर पर स्थित इस एकेडमी में स्वचालित हथियारों से लैस पुलिस की वर्दी और बैक पैक पहने आतंकवादियों एकेडमी में हमले की शुरुआत हथगोले और अंधाधुंध गोलियों से की। बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन आतंकवादी एकेडमी की दूसरी मंजिल पर छिपे हुए हैं।
पुलिस का दावा है कि उसने एक आतंकी को जिंदा गिरफ्तार किया है। उसके पार अफ्गानिस्तान का पासपोर्ट भी बरामद हुआ है।
मुठभेड़ की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पाकिस्तानी सेना को मौके पर बुला लिया है। यही नहीं सेना के हेलीकॉप्टर लगातार एकेडमी के ऊपर गश्त कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications