लाहौर मुठभेड़ खत्म, 4 आतंकी ढेर

इस हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान का इशारा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की ओर है।
खबरें मिल रही हैं कि मुठभेड़ तो खत्म हो गई है, लेकिन एकेडमी के अंदर लाशों के ढेर लगे हुए हैं। पाक सरकार ने 100 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एकेडमी पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। इस हमले में करीब 800 पुलिसकर्मियों को बंधक बनाया गया।
पाकिस्तान के आंत्रिक मामलो के मंत्री रहमान मलिक ने मीडिया को बताया कि मुठभेड़ खत्म हो गई है। उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी पुलिस की वर्दी में पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवादी पाकिस्तान को कंजोर करना चाहते हैं। यह हमला पूरी तरह नियोजित था।


Click it and Unblock the Notifications