पैरामाउंट बना रहा विस्तार की योजना

पैरामाउंट के प्रबंध निदेशक एम. त्यागराजन ने बताया कि कंपनी आगामी मई-जून तक उत्तरी और पूर्वी बाजारों में प्रवेश के लिए कोलकाता में नया केंद्र स्थापित करने जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी 2010 तक अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने पर भी विचार कर रही है।
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य देश के दक्षिणी इलाके के साथ वायुसेवाएं बढ़ाने के लिए बहुत उत्सुक हैं। इस संबंध में त्यागराजन ने कहा, "दक्षिण के कई शहरों का पूर्वोत्तर के राज्यों से सीधा संपर्क नहीं है। "
उद्योग जगत के आंकड़ों के अनुसार कोलकाता में नया केंद्र स्थापित करने में कंपनी को लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।
त्यागराजन ने कंपनी द्वारा किए जाने वाले निवेश का ब्योरा देने से तो इंकार कर दिया लेकिन कहा कि कंपनी इस वर्ष नौ विमान खरीदेगी। इसके साथ ही उसके विमानों की संख्या 15 हो जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications