वरुण हमारे छात्र कभी नहीं रहे : एलएसई

एलएसई के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "वरुण एलएसई के छात्र कभी नहीं रहे। उनके पास एलएसई की कोई डिग्री नहीं है।"

लेकिन प्रवक्ता ने कहा कि वरुण ने शायद युनिवर्सिटी ऑफ लंदन में दूरवर्ती शिक्षा कार्यक्रम के तहत कोई डिग्री प्राप्त की है।

प्रवक्ता ने कहा, "इस तरह के अध्ययन कॉलेजों में नहीं आयोजित किए जाते, बल्कि एलएसई और अन्य संस्थान इसके पाठ्यक्रम में योगदान करते हैं।"

दूसरी ओर एक अन्य प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान द स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज (एसओएएस) ने उस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वरुण ने उस संस्थान से परास्नातक की डिग्री प्राप्त की है।

स्कूल की मैरी ओ शीया ने कहा, "आंकड़ा सुरक्षा कारणों से स्कूल न तो आपके द्वारा पूछे गए व्यक्ति के बारे में किसी सूचना से इंकार कर सकता है और न इसकी पुष्टि ही कर सकता है।"

जोर देने पर उन्होंने आईएएनएस को बताया कि पत्रकारों को सूचना की आजादी के कानून के तहत किसी सूचना की जानकारी के लिए स्कूल को औपचारिक रूप से पत्र लिखना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+