लाहौर पुलिस केंद्र पर आतंकवादी हमला, 8 मरे,150 घायल (लीड-2)

लाहौर के बाहरी हिस्से में स्थित माटावान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र के बाहर सुरक्षा बलों ने पोजीशन ले ली है और हेलीकाप्टर आसपास गश्त लगा रहे हैं।

डॉन न्यूज ने खबर दी है कि आतंकवादियों द्वारा मशीनगनों और ग्रेनेडों से किए गए हमले में आठ लोग मारे गए और 150 घायल हो गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि करीब दस आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया और अब तक आठ धमाके सुने गए हैं।

यह हमला सुबह सात से आठ बजे के बीच हुआ। हमले के समय प्रशिक्षु सुबह की परेड में हिस्सा ले रहे थे।

पुलिस कर्मियों और पुलिस परिसर की इमारतों में छुपे बैठे हमलावरों के साथ मुठभेड़ जारी है।

टेलीविजन फुटेज में परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में दिखाया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुश्ताक शुखेरा ने कहा है, "आतंकवादियों ने केंद्र के भीतर पोजीशन ले रखी है और उनसे निपटने के लिए उत्कृष्ट दस्ते को मौके पर तलब किया गया है।"

उन्होंने कहा कि फिलहाल यह बताना मुश्किल होगा कि कितने पुलिस प्रशिक्षु मारे गए हैं और कितने घायल हुए हैं।

शुखेरा ने कहा, "करीब 850 प्रशिक्षुओं को सामान्यतया यहां प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन हमले के समय उनमें से कितने केंद्र के भीतर मौजूद थे इसकी जानकारी हमें नहीं है।"

एक घायल पुलिसकर्मी 'एक्सप्रेस न्यूज' टेलीविजन को बताया कि पांच से छह हमलावर केंद्र की बाहरी दीवार फांदकर भीतर आए और सुबह की परेड में हिस्सा ले रहे रंगरूटों पर गोलियां दागने लगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+