लाहौर पुलिस केंद्र पर हमला, कई हताहत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने इमारत की घेराबंदी कर दी है और पिछले एक घंटे से ज्यादा समय से उनकी हमलावरों के साथ मुठभेड़ जारी है।
'जियो टेलीविजन' ने इस हमले में 15 लोगों के मारे जाने तथा 10 के घायल होने की खबर दी है। मरने वालों में ज्यादातर पुलिसकर्मी हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मुश्ताक शुखेरा ने कहा है, "आतंकवादियों ने केंद्र के भीतर पोजीशन ले रखी है और उनसे निपटने के लिए उत्कृष्ट दस्ते को मौके पर तलब किया गया है।"
उन्होंने कहा कि फिलहाल यह बताना मुश्किल होगा कि कितने पुलिस रंगरूट मारे गए हैं और कितने घायल हुए हैं।
शुखेरा ने कहा, "करीब 850 प्रशिक्षुओं को सामान्यतया यहां प्रशिक्षण दिया जाता है लेकिन हमले के समय उनमें से कितने केंद्र के भीतर मौजूद थे इसकी जानकारी हमें नहीं है।"
एक घायल पुलिसकर्मी 'एक्सप्रेस न्यूज' टेलीविजन को बताया कि पांच से छह हमलावर केंद्र की बाहरी दीवार फांदकर भीतर आए और सुबह की परेड में हिस्सा ले रहे रंगरूटों पर गोलियां दागने लगे।
टेलीविजन फुटेज में परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों को घायल अवस्था में दिखाया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि हताहत होने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications