हेंडरसन बनेंगे जीएम के नए प्रमुख

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ऐसी रिपोर्ट हैं जिनमें कहा गया है कि अमेरिकी सरकार ने वागनर से अपना पद त्यागने को कहा है। समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने रविवार को कहा कि कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी हेंडरसन (50 वर्ष) अस्थाई तौर पर ही सही लेकिन कंपनी के प्रमुख का पद संभाल सकते हैं।
डेट्रायट फ्री प्रेस ने रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा कि वागनर (56) वर्ष 2000 के मध्य से जीएम के प्रमुख पद पर काबिज हैं। वह कंपनी को संकट से उबारने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ हुए एक समझौते के तहत अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
उल्लेखनीय है कि जीएम को गत चार वर्षो के दौरान 80 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications