कंबोडिया में खमेर रूज के नेता के खिलाफ मुकदमा शुरू

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कांग गेक एव जिसे उसके क्रांतिकारी नाम डच से भी जाना जाता है, को मानवता के विरूद्ध अपराधों, हत्या, प्रताड़ना और जेनेवा सम्मेलनों के उल्लंघन के आरोपों में मुकदमे का सामना करना है। उस पर आरोप है कि टुयोल स्लेंग प्रताड़ना शिविर का प्रमुख रहने के दौरान उसने इन अपराधों को अंजाम दिया।

न्यायाधीश निल नोन ने डच की पहचान स्थापित करने के लिए उससे कुछ संक्षिप्त प्रश्न पूछे।

यह 66 वर्षीय पूर्व गणित अध्यापक खमेर रूज के उन पांच नेताओं में से एक है जिन पर वर्ष 1975 से 79 के दौरान करीब 20 लाख लोगों की हत्या के आरोप में मुकदमा चलया जाना है।

वह पहले ही करीब 12,000 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को यातना देकर मौत के घाट उतारने का अपराध स्वीकार कर चुका है।

मुकदमे का पहला चरण फरवरी में आरंभ हुआ और वर्तमान सुनवाई के अगले करीब 40 दिनों तक चलने का कार्यक्रम है। डच को अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+