जी-20 को एकता का संदेश देना चाहिए : ओबामा
ओबामा का मंगलवार देर रात लंदन पहुंचने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भागीदार देश को विकास और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए राहत पैकेज के रूप में तत्काल कदम उठाना चाहिए। उन्होंने संरक्षणवाद के खिलाफ भी कदम उठाने को कहा।
ओबामा ने बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की समस्याओं से निपटने के लिए नियामक सुधारों में समन्वय की वकालत की।
उन्होंने कहा कि उभरते हुए बाजारों और विकासशील देशों की सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों की क्षमता बढ़ाने की जरूरत है।
ब्रिटेन के फाइनेंसियल टाइम्स को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने वित्तीय राहत पैकेजों या नियमों में सुधार में से एक को चुनने के दृष्टिकोण को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संकट से निपटने के लिए राहत पैकेजों और नए नियमों दोनों की आवश्यकता है। जहां मौजूदा संकट से निपटने के लिए वित्तीय राहत पैकेज की आवश्यकता है वहीं इस प्रकार की स्थिति को दोबारा पैदा होने से रोकने के लिए नियमों की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications