शहाबुद्दीन के अधूरे कार्यो को पूरा करूंगी : हिना सहाब (लीड-1)
इस अवसर पर हिना ने पत्रकारों से कहा कि वह सांसद बनने के बाद अपने पति के अधूरे कार्यो को पूरा करेंगी।
उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के द्वारा प्रारंभ किए गए कई कार्य आज अधूरे हैं और कई सपने जो उन्होंने इस क्षेत्र के लिए देखे थे वो अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं, उन्हें वह पूरा करेंगी।
शहाबुद्दीन को न्यायालय ने एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है जिस कारण वे चुनाव नहीं लड़ पा रहे हैं।
हिना ने सीवान के सहायक निर्वाचन अधिकारी अरविन्द तिवारी के समक्ष राजद की उम्मीदवारी का पर्चा भरा। इस अवसर पर उनके साथ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व रेल मंत्री लालू प्रसाद तथा सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी उनके साथ थे।
उल्लेखनीय है कि पटना उच्च न्यायायल द्वारा शहाबुद्दीन की सजा निरस्त करने संबंधी याचिका खारिज किए जाने के बाद राजद ने हिना सहाब को सीवान से उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications