नीरा यादव के भाजपा में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष
प्रदेश भाजपा के एक पूर्व अध्यक्ष ने नाम न छापने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "इस निर्णय से मैं हतप्रभ हूं। राजनाथ सिंह जैसे वरिष्ठ नेता ने नीरा यादव का पार्टी में स्वागत कैसे किया, जबकि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर प्रमुख सचिव के पद से हटाए जाने का अद्भुत रिकार्ड नीरा यादव के नाम है।"
पार्टी के ही एक और अन्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "मुझे लगता है कि राजनाथ सिंह ने इस उम्मीद में नीरा यादव को पार्टी में शामिल कराया है कि उनके पार्टी में शामिल होने से गाजियाबाद के त्यागी समुदाय का वोट उन्हें मिल जाएगा। वे गलतफहमी के शिकार हो गए लगते हैं।"
उन्होंने कहा, "आश्चर्य की बात तो यह है कि एक वरिष्ठ नेता जो पार्टी का अध्यक्ष है ने ऐसा निर्णय कैसे ले लिया।"
उल्लेखनीय है कि नीरा यादव देश के भ्रष्ट नौकरशाहों में शुमार रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications