इंडोनेशिया में बांध टूटने से मरने वालों की संख्या 98 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक राष्ट्रीय आपदा समन्वयन एजेंसी की ओर से कहा गया है कि मरने वाले 98 लोगों में से 11 की पहचान नहीं की जा सकी है। जबकि 115 व्यक्ति अभी तक लापता हैं। इस दुर्घटना में अन्य 113 व्यक्ति घायल हो गए हैं।
जकार्ता के दक्षिण-पश्चिम में स्थित सितु गिनटंग बांध शुक्रवार को अचानक टूट गया था। परिणामस्वरूप उस इलाके के सैकड़ों मकान और इमारतें डूब गईं। तमाम नागरिक नींद में ही होने की वजह से पानी की धारा के साथ बह गए।
नजदीक के एक कमान पोस्ट पर तैनात एक स्वयंसेवक रहमान ने कहा कि पुलिस और सेना के सैकड़ों बचाव कर्मी और स्वयंसेवक दुर्घटना के चौथे दिन भी शव बरामद करने में लगे रहे।
अधिकारियों के अनुसार 360 से अधिक नागरिक इस दुर्घटना में बेघर हो गए हैं और वे नजदीक के अस्थायी शरणगाहों में शरण लिए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications