नौकरियां जाने से बेंगलुरू छोड़ने को मजबूर प्रवासी कामगार

बेंगलुरू, 30 मार्च (आईएएनएस)। वैश्विक मंदी के कारण बढ़ती बेरोजगारी ने बेंगलुरू में अपनी आजीविका चलाने वाले हजारों कामगारों को अपने घरों को लौटने पर मजबूर कर दिया है।

बेंगलुरू में ढाबा चलाने वाले श्रीराम प्रसाद को भले ही मंदी के बारे में कोई खास जानकारी न हो लेकिन वह इतना तो जानते हैं कि अभी बुरा दौर चल रहा है।

पिछले कुछ महीनों के दौरान प्रसाद के ग्राहकों (जिनमें अधिकांश निर्माण क्षेत्र के श्रमिक व दैनिक वेतनभोगी हैं) की संख्या में 70 फीसदी तक की गिरावट आई है।

प्रसाद ने बताया, "कारोबार के पिछले चार वर्षो की अवधि में हमने कभी इतनी गिरावट नहीं देखी। हमारे अधिकांश नियमित ग्राहक बेंगलुरू छोड़ कर चले गए हैं क्योंकि उनके पास नौकरियां ही नहीं थीं। "

उन्होंने कहा कि अगर ऐसी ही स्थितियां रहीं तो मैं भी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बेंगलुरू छोड़ने की योजना बना रहा हूं।

उल्लेखनीय है कि रियल एस्टेट सेक्टर पर वैश्विक आर्थिक मंदी का बहुत बुरा असर पड़ा है और इसका सबसे अधिक असर प्रवासी कामगारों पर पड़ा है।

बिना बिके फ्लैटों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है इसलिए डेवलपर्स को अपनी नई परियोजनाओं में काम रोकना पड़ा है।

कंफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन (सीआरईडीएआई) के प्रमुख राज मेंदा ने कहा, "हालांकि इस क्षेत्र में कोई सर्वेक्षण नहीं किया गया है लेकिन बनकर तैयार और खरीददारों की बाट जोह रहे फ्लैटों की संख्या सैकड़ो में हो सकती है। काम ठप होने से इस क्षेत्र के हजारों कामगार बेरोजगार हो गए हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+