कसाब को सरकारी वकील, मुकदमा 6 अप्रैल से

विशेष न्यायाधीश एम.एल.ताहिलयानी ने महाराष्ट्र कानूनी सहायता समिति की अंजलि वाघमरे को मुकदमे के दौरान कसाब का बचाव करने के लिए नियुक्त किया।

विशेष न्यायाधीश ने दो सह अभियुक्तों लश्कर-ए-तैयबा के कार्यकर्ताओं फहीम अंसारी और सबाहुद्दीन अहमद को मुकदमे के लिए अपने वकील तय करने को कहा।

सबाहुद्दीन ने जहां मुंबई के फौजदारी मामलों के वकील एजाज नकवी को अपना वकील नियुक्त करने की इच्छा जताई वहीं अंसारी ने मोबीन सोलकर,हैदर अली मोमिन और सुदीप पासबोला में से किसी को नियुक्त करने को कहा। परंतु न्यायाधीश ने कहा कि इनमें कोई भी कानूनी सहायता समिति में नहीं है और किसी अन्य वकील को चुनने का सुझाव दिया।

इसके बाद अंसारी ने अपने पहले वकील नकवी को ही अपना पक्ष जारी रखने को कहा। इसके पहले नकवी अंसारी और सबाहुद्दीन दोनों की पैरवी कर चुके हैं।

तीनों आरोपियों को विशेष न्यायालय के समक्ष दूसरी बार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से पेश किया गया। पिछले सोमवार को भी इनकी पेशी हुई थी और न्यायाधीश ने मुकदमा शुरू करने से पहले की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+