अमेरिका पाक सीमा में आतंकवादी ठिकानों पर हमले को तैयार रहेगा: ओबामा

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जोर देकर कहा है कि पाकिस्तान सीमा के भीतर स्थित आतंकवादियों के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले की अमेरिकी नीति जारी रहेगी लेकिन पाकिस्तान से सलाह के बाद ही उसकी भूमि में आतंकवादियों का पीछा किया जाएगा।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आतंकवाद विरोधी प्रयासों की नई रणनीति के बारे में टीवी चैनल सीबीएस के कार्यक्रम ' फेस द नेशन' में ओबामा ने कहा कि यदि किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य के बारे में पता चला तो पाकिस्तान से सलाह के बाद उसकी सीमा में प्रवेश किया जाएगा।

परंतु ओबामा ने जोर दिया कि अमेरिका पाकिस्तान की संप्रभुता का सम्मान करेगा और ये हमले अमेरिकी थल सेना द्वारा नहीं किए जाएंगे लेकिन हवाई हमले जारी रहेंगे।

ओबामा ने कहा कि उनका प्रशासन अल कायदा को कमजोर या नष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वह अमेरिका के लिए अधिक समय तक खतरा न पैदा कर सके। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आवश्यकतानुसार लगातार अपनी रणनीति बदल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+