वरुण पर हत्‍या के प्रयास का आरोप

Varun Gandhi
नई दिल्‍ली। पीलीभीत की जनसभाओं में भड़काऊ बयान देने के मामले में फंसे वरुण गांधी पर एक और आरोप लग गया है। यह है हत्‍या के प्रयास का। रविवार को उत्‍तर प्रदेश पुलिस ने वरुण समेत 13 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हत्‍या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया।

शनिवार को पीलीभीत कोर्ट में आत्‍मसमर्पण कर जेल चले गये वरुण गांधी के खिलाफ जुलूस के दौरान हुई मारपीट को लेकर रविवार को एक एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने यह मानने से इंकार कर दिया है कि वरुण को राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत भी गिरफ्तार किया जाएगा।

वरुण के साथ भाजपा नेता कलराज मिश्र और विधायक वीके गुप्‍ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरुण को पीलीभत कोर्ट ने भड़काऊ बयान मामले पर शनिवार को सोमवार तक के लिए जेल भेज दिया था। वरुण ने अपने कथित भड़काऊ बयान में मुसलमानों के खिलाफ भाषण दिया था।

साथ ही सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली बातें भी कही थीं, जिस कारण वो मीडिया की सुर्खियों में आ गये हैं। हालांकि वरुण का दावा है कि जनसभा की सीडी के साथ छेड़छाड़ की गई है। यही नहीं वरुण्‍ का कहना है कि जिस सीडी का प्रसारण टीवी चैनलों पर किया गया उसमें उनकी आवाज नहीं है।

उधन चुनाव आयोग ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए वरुण को नामांकन न दाखिल कराने की सिफारिश दे डाली है। हालांकि भाजपा ने आयोग की सिफारिश से इंकार करते हुए उलटा कई प्रश्‍न खड़े कर दिये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+