वरुण को जेल में घर का खाना

जेल अधीक्षक मुकेश अरोड़ा के मुताबिक सुरक्षा कारणों से वरुण को अलग सेल में रखा है। उन्हें घर में बने भोजन के अलावा कोई अतिरिक्त सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।
वरुण को जेल के बाहर का खाना मुहैया कराने का आदेश शनिवार को अदालत ने दिया था। अदालत ने वरुण को 30 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।
गौरतलब है कि वरुण के जेल जाने पर हुए बवाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत में जमकर हंगामा किया। जगह-जगह बवाल करने पर पुलिस ने पचास से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
उधर राष्ट्रीय चुनाव आयोग अब चाहता है कि भड़काऊ बयान देने के मामले पर वरुण गांधी के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाए।


Click it and Unblock the Notifications