पृथ्वी पर वापस लौटा डिस्कवरी

पृथ्वी पर वापस लौटा डिस्कवरी

डिस्कवरी 13 दिन के अभियान पर 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर भेजा गया था.

यह फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र में उतरा. ख़राब मौसम की आशंका को देखते हुए उसकी वापसी कुछ घंटों के लिए टाल दी गई थी.

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर सौर पंखों का चौथा और अंतिम सेट लगाने के लिए डिस्कवरी को 15 मार्च को अंतरिक्ष में भेजा गया था.

पिछले चार महीने से वहाँ काम कर रहे सांड्रा मैग्नस भी पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं.

जब यह शटल पृथ्वी पर उतर कर रुक गया तो इसके कमांडर ली आर्कएमबॉल्ट ने कहा ‘पहिए रुक गए हैं’.

वहीं टेक्सास में स्थित इसके नियंत्रण कक्ष ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर एक महान काम पूरा कर घर वापसी पर डिस्कवरी आपका स्वागत है. "

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर एक महान काम पूरा कर घर वापसी पर डिस्कवरी आपका स्वागत है डिस्कवरी का नियंत्रण कक्ष

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर एक महान काम पूरा कर घर वापसी पर डिस्कवरी आपका स्वागत है

कमांडर आर्कएमबॉल्ट ने कहा, "घर वापसी काफ़ी अच्छी थी."

इस बीच एक रूसी अंतरिक्ष कैप्सूल एक अमरीकी अरबपति और साफ़्टवेयर डिजाइनर चार्ल्स सिवायनी को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पर पहुँच गया है.

सिवायनी की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है. डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र से बुधवार को अलग हुआ था.

इसके चालक दल के सदस्यों ने गुरुवार को एक लेज़र और रोबोट से 15 मीटर की ऊंचाई पर जुड़े कैमरे की मदद से डिस्कवरी के बाहरी सतह का पाँच घंटे तक मुआयना किया था.

अटलांटिस की तैयारी

इस कैमरे से ली गईं तस्वीरें मिशन के कंट्रोल रूम को भेजी गई थीं. यह शटल के उष्मारोधी टाइलों के जाँच की एक नियमित प्रक्रिया थी.

इन टाइलों को शटल के पृथ्वी पर वापस लौटते समय पैदा होने वाली गर्मी से बचाने के लिए बनाया गया है.

नासा अब 31 मार्च को अपने दूसरे अंतरिक्ष शटल अटलांटिस को लांचिग पैड पर भेजने की तैयारी कर रहा है.

अटलांटिस को अंतरिक्ष में आकाशगंगा की तस्वीरें लेने के लिए लगाई गई हबल दूरबीन की मरम्मत के लिए एक 12 मई को भेजा जाना है. यह अभियान अक्तूबर 2008 से स्थगित किया जा रहा है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+