चुनाव आते ही खादी की मांग बढ़ी
खादी ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक अजय कुमार शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि वर्तमान समय में खादी की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। सफेद कुर्ता-पायजामा की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। इसका कारण चुनाव और खादी वस्त्रों पर मिलने वाली 30 प्रतिशत की छूट है।
उन्होंने कहा कि रीगल सिनेमा के पास स्थित उनके प्रमुख शोरूम में कई अतिविशिष्ट लोगों, विधायकों और सांसदों को खादी खरीदने के लिए आते देखा गया।
सार्वजनिक क्षेत्र के खादी ग्रामोद्योग के प्रसिद्ध ग्राहकों में जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, महारानी एलिजाबेथ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी शामिल हैं।
खान मार्केट क्षेत्र में एक खादी भंडार के प्रबंधक सुरेश गुप्ता ने कहा कि यह एक पॉश इलाका है और कई अति विशिष्ट क्षेत्रों के काफी नजदीक है। खादी खरीदने वालों के लिए यह सुविधाजनक स्थल है।
गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि उनकी खादी की बिक्री में 25 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications