सड़क दुर्घटना में पंजाब के सहकारिता मंत्री की मौत (लीड-1)
मंत्री के सहयोगियों के अनुसार दुर्घटना के तत्काल बाद सिंह को गंभीर स्थिति में चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) पहुंचाया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे।
दुर्घटना के तीन घंटे के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह दुर्घटना मोहाली जिले के लंदरान कस्बे के पास घटी। सिह एक चुनावी सभा के लिए जा रहे थे और रास्ते में उनकी कार की एक ट्रक से टक्कर हो गई।
सिंह को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का बेहद करीबी माना जाता था। अकाली दल में उन्हें बादल के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था लेकिन पिछले साल कंवलजीत सिंह की वरिष्ठता को दरकिनार कर मुख्यमंत्री बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था।
सिंह ने पंजाब विधानसभा में बानूर का चार बार प्रतिनिधित्व किया। सहकारिता मंत्रालय से पहले वे गृह और वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications