राहुल गांधी कहें तो राजनीति में आ जाऊंगा : सलमान खान
रविवार को लखनऊ से सटे उन्नाव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनु टंडन के प्रचार के लिए आए सलमान खान ने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं और वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह मुझे अपने साथ काम करने की इजाजत दें तो राजनीति में आने को तैयार हूं। सलमान ने कहा कि राहुल का गैर विवादास्पद व्यक्तित्व और मुस्कुराता चेहरा उन्हें आकर्षित करता है।
इस दौरान सलमान ने उन्नाव संसदीय क्षेत्र में पांच होली मिलन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और मंच से अपने प्रशंसकों के बीच गाने पर ठुमके भी लगाए।
सलमान ने मंच से कहा वोट उसी को दें जो देश को विकास के रास्ते पर ले जाए और यह काम सिर्फ कांग्रेस कर सकती है। इस मौके पर बालीवुड के बैड ब्वाय ने कहा कि मेरे लिए नेता का मतलब ऐसे व्यक्ति से है जो देश और जनता का काम करने वाला हो। उन्होंने कहा कि राजनीति समाज सेवा का बहुत गंभीर माध्यम है और इसे बहुत हलके में नहीं लिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications