प्रधानमंत्री स्विस बैंक में जमा काले धन का मुद्दा जी-20 में उठाएं : आडवाणी (लीड-1)

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार आडवाणी ने रविवार को पत्रकारोंे से बातचीत में कहा, "मैं आज यह मांग करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे को जी-20 की बैठक में जोरदार ढंग से उठाएं। स्विस बैंक में जिन भारतीयों की संपत्ति जमा है, उसका खुलासा किया जाना चाहिए।"

इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए आडवाणी ने कहा, "सरकार ने भारतीय नागरिकों द्वारा विदेशों में रखे गए अवैध धन के बारे में सूचना हासिल करने और उसे वापस भारत लाने के लिए न तो कोई प्रयास किया और न ही कोई कदम उठाए।"

उन्होंने कहा, "बताया जाता है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कुछ मंत्रियों ने विदेशों के सरकारी दौरों में स्विटजरलैंड की अनेक बार यात्राएं की है।" उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार से इस बारे में कोई कार्रवाई की अपेक्षा उन्हें नहीं है क्योंकि इस संबंध में वह अब अनिच्छा ही दर्शाती रही है।

ऐसे गुप्त खातों को आरडीएक्स की संज्ञा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा इसे न केवल राष्ट्रीय वित्तीय तंत्र के लिए संभावित खतरे के रूप में देखती है बल्कि वैश्विक आतंक के नेटवर्क को समर्थन और धन देने से भी जुड़ा देखती है।

आडवाणी ने कहा कि यदि भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनती है तो वे इन पैसों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जनमत को शिक्षित करने के लिए भाजपा सघन और सक्रिय अभियान चलाएगी। साथ ही पार्टी इसके लिए एक टास्क फोर्स भी बनाएगी जिसमें कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जद (यू) अध्यक्ष और राजग के कार्यकारी संयोजक शरद यादव ने पिछले दिनों इस मामले का खुलासा किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+