जी-20 शिखर सम्मेलन से अर्थव्यवस्था के लिए कोई चमत्कार नहीं होगा : मैंडेल्सन
जिस तरह से हजारों लोग जी-20 शिखर सम्मेलन के विरोध की तैयारी कर रहे हैं, व्यापार मंत्री पीटर मैंडेल्सन ने कहा कि बातचीत की सफलता का आकलन ही कम से कम अगले 12 महीनों तक नहीं किया जा सकता।
स्काई टीवी से बात करते हुए मैंडेल्सन ने कहा, "जब हम लंदन में होने वाली शिखर सम्मेलन पर गौर करते हैं तो इसमें हिस्सा लेने वाले लोग यह कहने जा रहे हैं कि तत्काल सटीक कार्रवाई की जाए, आज ही निर्णय लिया जाए और रातोंरात सबकुछ बदल दिया जाए। लेकिन ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि समझौतों को क्रियान्वित होने में वक्त लगेगा।
मैंडेल्सन ने कहा, "हमें जो दिखाई दे रहा है वह यह कि प्रक्रिया की शुरुआत और जी-20 समिट के परिणामों के आकलन में एक वर्ष का समय है। तब तक लोग लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित कर चुके होंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications