नई नियुक्तियों पर परोक्ष तौर पर प्रतिबंध : एसोचैम
एसोसिएटेड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा आयोजित एक घरेलू संगोष्ठी में हिस्सा लेने वाले 150 से अधिक मानव संसाधन (एचआर) अधिकारियों में से लगभग 90 प्रतिशत ने कहा कि निजी क्षेत्र में नई नियुक्तियों पर परोक्ष तौर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
उन्होंने कहा कि एचआर विभाग लागत घटाने की नई रणनीति तैयार करने को लेकर बुरी तरह दबाव में हैं। क्योंकि भारतीय कॉरपोरेट अब कर्मचारियों की छंटनी से बचने तथा संचालन पद्धति का मानवीय चेहरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
एसोचैम के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा, "कर्मचारियों की छंटनी के बदले एचआर अधिकारी प्रबंधन को मध्यम दर्जे के कर्मचारियों के कुल वेतन में 15 प्रतिशत तथा वरिष्ठ मध्यम दर्जे के कर्मचारियों के वेतन में 25-35 प्रतिशत की कटौती की सलाह दे रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि निम्न दर्जे के कर्मचारियों के वेतन में मात्र पांच से सात प्रतिशत की कटौती की सिफारिश की गई है। क्योंकि ज्यादा जोर प्रबंध से जुड़ी लागत में कटौती करने पर है।
जिंदल ने संभावना व्यक्त की कि चुनाव बाद आर्थिक सक्रियता जोर पकड़ेगी। क्योंकि कई रुकी हुई परियोजनाएं शुरू हो जाएंगी और नए बजट के आवंटनों से अर्थव्यवस्था में गरमाहट आएगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 के मई महीने से अर्थव्यवस्था गति पकड़ने लगेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications