कनार्टक में कांग्रेस ने लगाया पुराने दिग्गजों पर दांव
राज्य में दो चरणों में 23 और 30 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए दो पूर्व मुख्यमंत्रियों, दो पूर्व राज्य ईकाई प्रमुखों और केंद्रीय मंत्रिमंडल के एक पूर्व सदस्य को टिकट दिया गया है। इन सभी की आयु 60 वर्ष से 70 वर्ष के बीच है।
पार्टी ने राज्य की कुल 28 में से 22 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शनिवार देर रात जारी हुई उम्मीदवारों की सूची में एस. बंगरप्पा को शिमोगा से और एन.धरम सिंह को बीदर से प्रत्याशी बनाया गया है।
पूर्व राज्य कांग्रेस अध्यक्ष एम.मल्लिकार्जुन खड़गे को गुलबर्गा से और बी.जनार्दन पुजारी को दाकसिना कन्नड़ से उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व रेलमंत्री सी.के. जाफर शरीफ को बेंगलुरू उत्तरी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। शरीफ बेंगलुरू मध्य सीट से टिकट चाहते थे जहां से बेंगलुरू के पूर्व पुलिस कमिश्नर एच.टी.सांगलीना को उम्मीदवार बनाया गया है। सांगलीन ने वर्ष 2004 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में शरीफ को पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications