राजनीति का विकेट क्रिकेट से अलग : अजहर

मुरादाबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुरादाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा है कि राजनीति का विकेट क्रिकेट के विकेट से बिल्कुल अलग है।

अजहर ने आईएएनएस के साथ बताचीत में कहा, "राजनीति का विकेट ऐसा है जिस पर उछाल और टर्न के बारे में कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता। अब देखिए यह कैसा खेलता है।"

मुरादाबाद से लोकसभा पहुंचने का प्रयास कर रहे अजहर ने कहा, "युवाओं की उम्मीदों को जानना बहुत अहम है। उनकी संख्या बहुत ज्यादा है इसलिए उन्हें समझने की जरूरत है।"

उन्होंने कहा कि यह उनके लिए मायने नहीं रखता कि वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

अजहर ने कहा, "यह सच है कि मैं अगर चुनाव लड़ने को लेकर उत्साहित हूं तो साथ ही थोड़ा असहज भी हूं। परंतु मैं लोगों के लिए कुछ करने आया हूं और मैं इसको लेकर पूरा ईमानदार हूं।"

एक चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद को अच्छी शिक्षा, चिकित्सकों और इंजीनियरों की जरूरत है और वह चुनाव जीतने के बाद इस दिशा में काम करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले महीने अजहर कांग्रेस में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+