नवाज़ से सुलह की एक और कोशिश

साथ ही उन्होंने विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ गुट के नेता नवाज़ शरीफ़ की पार्टी के वहाँ फिर से सत्ता सँभालने का भी समर्थन किया है.
फ़रवरी में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने नवाज़ शरीफ़ और उनके भाई शाहबाज़ शरीफ़ को चुनाव लड़ने के अयोग्य क़रार दिया था. इसके बाद पाकिस्तान की केंद्र सरकार ने पंजाब प्रांत में शाहबाज़ शरीफ़ की सरकार की जगह केंद्रीय शासन लगा दिया था.
मगर उसके बाद नवाज़ शरीफ़ ने चीफ़ जस्टिस इफ़्तिख़ार मोहम्मद चौधरी की बहाली के नाम पर अभियान चलाया और तब से सत्ता पक्ष और विपक्ष ने मतभेद दूर करने की कोशिशें की हैं.
पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अपनी ज़मीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा मगर इसके साथ ही उसकी संप्रभुता का भी सम्मान किया जाना चाहिए पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी
| |
पाकिस्तानी संसद के संयुक्त सत्र को शनिवार को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ज़रदारी ने कहा, "मैं पंजाब से गवर्नर रूल हटाने की सिफ़ारिश करने की घोषणा करता हूँ. पाकिस्तान पीपल्स पार्टी पीएमएल-एन के प्रत्याशी का समर्थन करेगी, वो चाहे जो हो."
उन्होंने कहा कि पंजाब में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी विपक्ष में बैठेगी मगर सरकार का सहयोग जारी रखेगी और सरकार को गिरने नहीं देगी.
ओबामा की नीति
इसके अलावा ज़रदारी ने अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के लिए अमरीका की नई नीति का एक बार फिर स्वागत किया.
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास के लिए धन देने का अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का प्रस्ताव उनकी सरकार की आतंकवाद विरोधी नीति को ही मान्यता देता है.
राष्ट्रपति ज़रदारी ने इस संबंध में कहा, "पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए अपनी ज़मीन का इस्तेमाल नहीं होने देगा मगर इसके साथ ही उसकी संप्रभुता का भी सम्मान किया जाना चाहिए."


Click it and Unblock the Notifications