गिरफ़्तारी देने को तैयार वरुण गांधी

varun gandhi

भाजपा वरुण गांधी की संभावित गिरफ़्तारी से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश में है. भाजपा के वरिष्ठ नेता पीलीभीत पहुँच रहे हैं. ख़बरें हैं कि यदि वरुण को गिरफ़्तार किया जाता है तो बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ गिरफ्तारी देंगे.

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी कलराज मिश्र पीलीभीत रवाना हो गए हैं. कलराज मिश्र ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वरुण गांधी ने जमानत की अर्जी वापस ले ली थी, उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर है इसलिए गिरफ़्तारी स्वाभाविक प्रक्रिया है इसलिए उन्होंने फ़ैसला किया है कि वो आत्मसमर्पण कर देंगे.

ये प्रशासन के ऊपर है कि वो उन्हें गिरफ़्तार करता है या नहीं. लेकिन इसके पीछे भाव ये है कि ये न लगे कि वरुण गांधी गिरफ़्तारी से बचने के लिए भाग रहे हैं. कलराज मिश्र, भाजपा नेता

ये प्रशासन के ऊपर है कि वो उन्हें गिरफ़्तार करता है या नहीं. लेकिन इसके पीछे भाव ये है कि ये न लगे कि वरुण गांधी गिरफ़्तारी से बचने के लिए भाग रहे हैं.

उनका कहना था कि अब ये प्रशासन के ऊपर है कि वो उन्हें गिरफ़्तार करता है या नहीं. लेकिन इसके पीछे भाव ये है कि ये न लगे कि वरुण गांधी गिरफ़्तारी से बचने के लिए भाग रहे हैं.

कलराज मिश्र का कहना था कि वो पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं इसलिए उन्हें आवश्यक प्रतीत हुआ कि वो ख़ुद वहाँ उपस्थित रहें.

उल्लेखनीय है कि पीलीभीत से भाजपा के प्रत्याशी वरुण गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट से अपनी ज़मानत अर्ज़ी वापस ले ली थी. उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से सांप्रदायिक तनाव को बढ़ाने वाले उनके भाषण के मामले में चुनाव आयोग के निर्देश पर पीलीभीत के ज़िलाधिकारी ने उनके ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करवाई थी.

याचिका वापस

वरुण की ओर से शुक्रवार को अदालत में अर्ज़ी दी गई थी वो इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के दृष्टिगत अपनी ज़मानत की याचिका वापस लेना चाहते हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एफ़आईआर को ख़त्म करने की उनकी याचिका खारिज़ कर चुका है.

जानकारों का कहना है कि वरुण शनिवार को पीलीभीत की अदालत में जाकर अपनी ग़िरफ़्तारी देंगे जिसे भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. वरुण गांधी पर आरोप है कि उन्होंने गत छह मार्च को अपने चुनाव क्षेत्र पीलीभीत में मुसलमानों के ख़िलाफ़ भड़काऊ भाषण दिया था.

वरुण गांधी ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा भाषण कभी दिया ही नहीं था और उनके भाषण की जो सीडी जारी की गई है उसके साथ छेड़छाड़ की गई है.

पीलीभीत से पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे वरुण गांधी के कथित बयान ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है. इसके पहले भाजपा ने चुनाव आयोग का यह सुझाव मानने से इनकार कर दिया था कि वरुण गांधी को पीलीभीत से पार्टी उम्मीदवार न बनाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+