नैनो को वापस चाहते हैं सिंगूर वासीः बुद्धदेब

भट्टाचार्य ने एक स्थानीय निजी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "सिंगुर के लोग चाहते हैं कि फैक्टरी वहां लगे। उन्हें इसकी बहुत उम्मीद है और मैंने भी यह बात टाटा समूह के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी है।"
सिंगुर यहां से 40 किलोमीटर दूर हुगली जिले में स्थित है और मई 2006 में राज्य सरकार द्वारा संयंत्र के लिए भूमि आवंटित किए जाने के बाद से ही वह विवादों के साए में रहा है। पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को कंपनी ने घोषणा की थी कि वह अपनी छोटी कार का संयंत्र सिंगुर से हटा रही है। अब वह संयंत्र गुजरात के साणंद जिले में लगाया जा रहा है।
कंपनी ने यह फैसला तृणमूल कांग्रेस और किसानों द्वारा किए गए भारी विरोध के बाद किया था। ये किसान परियोजना के लिए अधिग्रहित की गई 997.11 एकड़ में से 400 एकड़ भूमि की वापसी की मांग कर रहे थे। उनका आरोप था कि यह भूमि सरकार ने उनसे जबरन अधिग्रहित की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications