नरेंद्र मोदी स्वयंभू नेता हैं: बाल ठाकरे

ठाकरे ने कहा है कि मोदी एक स्वयंभू नेता हैं और भारतीय जनता पार्टी को मोदी की ज़रुरत है.
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में ठाकरे ने लिखा, "भाजपा को मोदी की ज़रुरत है. हमारी सहयोगी भाजपा को शायद यह बयान पसंद नहीं आए, लेकिन सच कहना मेरा काम है."
मोदी को 'सरदार मोदी' बताते हुए शिवसेना नेता ठाकरे ने कहा, "मोदी एक स्वयंभू नेता हैं, जिनके पास वह हासिल करने की ताक़त है, जो वह चाहते हैं."
मोदी एक स्वयंभू नेता हैं, जिनके पास वह हासिल करने की ताक़त है, जो वह चाहते हैं बाल ठाकरे
| |
दिल्ली में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार में दोनों प्रमुख यादव नेताओं- मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव, के एक साथ आने के बारे में ठाकरे ने लिखा है, "अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक के नेताओं को भी गठजोड़ करना चाहिए."
ठाकरे ने भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन को याद करते हुए लिखा है, "प्रमोद ने भले ही लाखों ग़लतियाँ की हों, लेकिन उनकी ऊर्जा और नेतृत्व के गुण, उनकी ग़लतियों पर ढँकने के लिए पर्याप्त थीं."


Click it and Unblock the Notifications