रावलपिंडी में दाखिल हुआ है आत्मघाती हमलावर : रिपोर्ट
इस्लामाबाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में एक किशोर आत्मघाती हमलावर के दाखिल होने की खबर है जो किसी विशिष्ट व्यक्ति की कार को निशाना बना सकता है। यह जानकारी मीडिया की रिपोर्ट में दी गई है।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि एक आत्मघाती हमलावर रावलपिंडी के लाल कुर्ती क्षेत्र में दाखिल हो गया है। क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
समाचार पत्र के अनुसार आत्मघाती हमलावर की उम्र 12 या 13 साल है। उसने वर्दी पहन रखी है और उसके हाथ में रैकेट या क्रिकेट का बल्ला है। सुरक्षा बलों को अंदेशा है कि वह किसी वरिष्ठ अधिकारी की कार को निशाना बना सकता है।
रावलपिंडी छावनी का लाल कुर्ती क्षेत्र विशेषकर 1960 के दशक में पाकिस्तानी की सैन्य और राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रह चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications