दिल्लीवासी भी एक घंटे बिजली बंद रखने को तैयार

जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों और नीति निर्माताओं को सजग करने के लिए भारत सहित 85 देशों में 'अर्थ आवर' के दौरान रात 8.30 से 9.30 बजे तक बिजली बंद रखने का कार्यक्रम है।

एक 19 वर्षीय कालेज छात्रा सुचेता वर्मा ने कई लोगों को अर्थ आवर के दौरान बिजली बंद करने के लिए राजी किया है।

उसने इस समय को यादगार बनाने के लिए अपने दोस्तों और परिचितों को अपने निवास पर मोमबत्ती की रोशनी में एकत्र होने का निमंत्रण दिया है।

आईटी प्रोफेसर राजीव दत्त जैसे अन्य लोगों ने नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर विशेष कम्युनिटी बनाई है और उनके सभी दोस्त तथा सहयोगी इसमें शामिल हुए।

कालेज और स्कूल छात्रों तथा प्रोफेसरों के अलावा भारी संख्या में भारतीय औद्योगिक संस्थानों ने भी इस अभियान को समर्थन देने का वादा किया है।

आईसीआईसीआई,एचडीएफसी और एचएसबीसी जैसे बैंकों के अलावा विप्रो और एचपी जैसी आईटी कंपनियां भी 'अर्थ आवर' के दौरान बिजली बंद रखेंगी। इस एक घंटे के दौरान आईटीसी के सभी होटल बिजली बंद रखेंगे और इस दौरान कैंडिल लाइट डिनर का आयोजन होगा जबकि पीवीआर सिनेमा शनिवार शाम जलवायु परिवर्तन के दृश्य दिखाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+