दक्षिण एशिया में सुरक्षा संबंधी खतरे की जड़ है पाकिस्तान: अमेरिका
वाशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका ने कहा है कि दक्षिण एशिया में सुरक्षा संबंधी खतरों की जड़ पाकिस्तान है। उसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही है।
राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा शुक्रवार को घोषित नई आतंकवाद निरोधक नीति को क्षेत्र विशेष पर केंद्रित बताते हुए देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोंस ने संवाददाताओं से कहा, "पहली बार हम अफगानिस्तान और पाकिस्तान को अलग-अलग देशों परंतु एक ही क्षेत्र में एक ही खतरे के रूप में देखेंगे।"
जोंस ने कहा, "हम पहले की तुलना में पाकिस्तान पर अधिक ध्यान देंगे और यह सामान्य बात है क्योंकि वहां नया खतरा उत्पन्न हुआ है।" उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को और अधिक अमेरिकी और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता है चाहे वह सैन्य मदद हो या आर्थिक।
संवाददाताओं द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान सुरक्षा संबंधी समस्याओं के मूल में है? जोंस ने कहा, "हां"।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications