प्रधानमंत्री को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए : आडवाणी

गुजरात में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए आडवाणी ने अहमदाबाद में अपनी पहली सार्वजनिक सभा में कहा, "मैं एक ऐसे संविधान संशोधन का समर्थन करूंगा जिसमें यह प्रावधान होगा कि देश का प्रधानमंत्री सिर्फ लोकसभा से ही चुना जा सकता है न कि राज्यसभा से।"

सत्ताधारी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को आड़े हाथों लेते हुए आडवाणी ने कहा, "मैं संप्रग सरकार को मनमोहन सिंह की सरकार नहीं मानता, यह सोनिया गांधी की सरकार है।"

आडवाणी ने कहा, "जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री नहीं थे तो उनके साथ मेरे बहुत अच्छे रिश्ते थे। मुझे उनसे नाराजगी नहीं है, बल्कि मुझे उन पर दया आती है।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस आजादी के बाद सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी। इन दिनों कांग्रेस ऐसी स्थिति में पहुंच गई है, जब समाजवादी पार्टी (सपा) उसे उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मात्र छह सीटें देना चाहती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+