चुनाव बाद कई पार्टियां हमें समर्थन देंगी : राजनाथ

सिंह ने समाचार चैनल आईबीएन7 के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "चुनाव बाद कई पार्टियां हमें समर्थन देने को तैयार हैं और कई सारी पार्टियों के साथ हमारी पहले से बातचीत हो चुकी है।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "इस गठबंधन युग की सच्चाई यह है कि यदि कोई गठबंधन टिकने वाला है तो वह भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ही है। इस देश के लोग भी इस सच्चाई को अच्छी तरह जानते हैं। यह भाजपा ही है, जिसने एक, दो या 10 नहीं बल्कि 24 पार्टियों को भरोसे में रखा है और उन्हें छह साल तक एकजुट बनाए रखा है।"

वरुण गांधी पर राजग के सहयोगी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा की गई टिप्पणी पर पूछे गए सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, "नीतीश वरुण के बयान पर भला नाराज क्यों होंगे? वरुण ने पहले ही कह दिया है कि उनके बयानों के बारे में प्रस्तुत की गई सीडी नकली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+