पाकिस्तान पर आतंकवादियों की पनाहगाह नष्ट करने का दबाव डालेगा अमेरिका
वाशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट करने के लिए अफगानिस्तान से आक्रामक सैन्य कार्रवाइयों और पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने की योजना का सहारा लेगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अलकायदा पाकिस्तान से अमेरिका पर और आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहा है।
उन्होंने शुक्रवार को इस संबंध में अपनी नई नीति की घोषणा करते हुए कहा था कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अलकायदा और तालिबान पर हमला कर उन्हें विघटित और नष्ट कर दिया जाएगा।
यह पूछे जाने पर कि यह नीति किस तरह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों को नष्ट करने में मददगार साबित होगी? सीआईए के पूर्व अधिकारी और मध्यपूर्व व दक्षिण एशिया के मामलों के विशेषज्ञ ब्रूस रिडेल ने कहा कि अफगानिस्तान की ओर से कड़ी सैन्य कार्रवाइयों और पाकिस्तान के रास्ते कूटनीतिक पहल के माध्यम से ऐसा किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications