अर्थ ऑवर के उपलक्ष्य में बत्ती बुझाई गई (लीड-1)
चेन्नई में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में अधिकारी राकेश सरदाना ने कहा, "मेरा पूरा परिवार एक बदलाव के लिए एक कमरे में बैठा। आमतौर पर हम अलग-अलग कमरों में रहते हैं। इसलिए स्वाभिक रूप से हर कमरों में बत्तियां हैं। मैंने सलाह दी कि हम सब एक साथ बैठेंगे। इस तरह हमने बत्तियां बुझा दीं और एक कमरे में बैठ कर टीवी देखते रहे।"
सरदाना ने कहा कि उन्होंने अपने पड़ोसियों के घर जाकर भी उनसे शाम आठ से आठ बज कर दस मिनट के बीच घरों की बत्तियां बुझा कर रखने का निवेदन किया।
पूर्वी दिल्ली के उमाकांत शर्मा ने भी लोगों को अर्थ ऑवर पर बत्तियां बुझा कर रखने के लिए यथासंभव राजी किया।
जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों और नीति निर्माताओं को सजग करने के लिए भारत सहित 85 देशों में 'अर्थ ऑवर' के दौरान रात 8.30 से 9.30 बजे तक बिजली बंद रखने का कार्यक्रम था।
दिल्ली की एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा सुचेता वर्मा ने कई लोगों को अर्थ ऑवर के दौरान बिजली बंद करने के लिए राजी किया।
उसने इस समय को यादगार बनाने के लिए अपने दोस्तों और परिचितों को अपन-अपने घरों में मोमबत्ती की रोशनी में एकत्र होने का निमंत्रण दिया था।
आईटी प्रोफेसर राजीव दत्त जैसे अन्य लोगों ने नेटवर्किं ग साइट फेसबुक पर विशेष कम्युनिटी बनाई और उनके सभी दोस्त तथा सहयोगी इसमें शामिल हुए।
कॉलेजों और स्कूलों के छात्रों तथा प्राध्यपकों के अलावा भारतीय औद्योगिक संस्थानों ने भी इस अभियान का बढ़ चढ़ समर्थन किया।
आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एचएसबीसी जैसे बैंकों के अलावा विप्रो और एचपी जैसी आईटी कंपनियों ने भी 'अर्थ ऑवर' के दौरान बिजली बंद रखा।
इस एक घंटे के दौरान आईटीसी के सभी होटलों में बत्तियां बुझा दी गई थीं। इस दौरान कैंडिल लाइट डिनर का आयोजन किया गया। जबकि पीवीआर के सभी सिनेमा गृहों में शनिवार की शाम जलवायु परिवर्तन पर लघु फिल्में दिखाई गईं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने भी इस अभियान का समर्थन करने के लिए लोगों से कहा।
दिल्ली भाजपा के महासचिव आर.पी. सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश भेजा, "कृपया पृथ्वी के लिए वोट दें। आज एक घंटे के लिए बत्ती बुझा कर रखें।"
हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें इस अभियान के बारे में पता ही नहीं था।
गुवाहाटी की अनिमिखा बोराह ने कहा, "मुझे इस अभियान के बारे में कुछ पता ही नहीं था। आयोजकों को इसे बेहतर तरीके से प्रचारित करना चाहिए था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications