सुनील मित्तल अमेरिकी संगठन के बोर्ड में शामिल
वाशिंगटन, 28 मार्च (आईएएनएस)। भारत के कारोबारी समूह भारती ग्रुप के प्रमुख और प्रबंध निदेशक सुनील मित्तल को एक अमेरिकी संगठन 'कार्नेजी एंडोवमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस' के न्यासियों में शामिल किया गया है।
संस्था की प्रमुख जेसिका टी. मैथ्यूज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा, "हम एंडोवमेंट को पहले ऐसे बहुराष्ट्रीय वैश्विक थिंकटैंक में तब्दील कर रहे हैं जो लगातार बढ़ती वैश्विक समस्याओं का समाधान ढूंढेगा। मेरे विचार से सुनील से बेहतर कम ही लोग होंगे जो इसमें हमारी मदद कर सकेंगे।"
मैथ्यूज ने कहा, "वैश्विक सहयोगियों वाले भारत के प्रमुख व्यवसायी होने के नाते सुनील आने वाली पीढ़ी के नेतृत्वकर्ता का उदाहरण हैं जो भविष्य की आवश्यकताओं के मुताबिक विदेशी भागीदारी का महत्व समझते हैं।"
इस अवसर पर मित्तल ने कहा, "मैं 100 वर्षो से भी अधिक पुराने इस संगठन के न्यासियों के बोर्ड में शामिल होकर अत्यंत प्रसन्न हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications