बिहार, उप्र व झारखंड के जरिए दिल्ली पर कब्जा करेंगे : लालू प्रसाद (लीड-1)

लालू प्रसाद ने शनिवार को सारण से उम्मीदवारी का पर्चा भर कर पटना लौटने पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वरुण गांधी को पहले ही गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए मैंने पूर्व में ही मांग की थी। रेल मंत्री ने कहा कि वरुण को भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का आर्शीवाद प्राप्त है। ऐसे लोग देश तोड़ने वाले हैं।

उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी के प्रधानमंत्री बनने की बात को नकारते हुए कहा कि ऐसा नहीं होगा।

इसके पूर्व लालू प्रसाद सारण में उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करने के बाद एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजद, सपा और लोजपा में तालमेल हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह मोर्चा सांप्रदायिक ताकतों को कभी भी दिल्ली की गद्दी पर काबिज नहीं होने देगी।

उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि यह समय अपनी सीट बढ़ाने का है ना कि संगठन को मजबूत करने का।

उन्होंने कहा कि चुनाव के पूर्व ही जद-यू में तानाशाही रवैये के कारण उसके दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जाने लगे हैं, अब जद-यू में कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बिहार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के समय नक्सली घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+