41 कंपनियों से हासिल होता है 10 प्रतिशत कर

औद्योगिक संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और लेखा संस्था प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्ल्यूसी) द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न 'टोटल टैक्स कांट्रीब्यूशन सर्वे-2008' ने दिखाया है कि केवल 41 कंपनियों ने सरकार को कुल करों का 9.7 प्रतिशत भाग दिया है।

सर्वेक्षण में 100 से अधिक कंपनियों से करों से संबंधित कई मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए।

ये कंपनियां नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी और निफ्टी जूनियर का हिस्सा हैं। ये 41 कंपनियां 100 चयनित कंपनियों की 55 प्रतिशत बाजार पूंजी और 54 प्रतिशत टर्नओवर रखती हैं।

पीडब्ल्यूसी के कार्यकारी निदेशक केतन दलाल ने कहा कि इन 41 कंपनियों से इनके टर्नओवर का करीब 16 प्रतिशत कर के रूप में वसूला गया।

सर्वे के अनुसार राज्य और केंद्र स्तर पर कुल 23 व्यापारिक कर हैं।

फिक्की के महासचिव अमित मित्रा ने कहा कि मझोले और छोटे उद्योगों के विकास के माध्यम से कर दायरा बढ़ाने की और विशेषकर मौजूदा आर्थिक दौर में बड़े उद्योगों को निवेश संबंधी छूट देने की आवश्यकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+