ओबामा व मेदवेदेव जी-20 शिखर सम्मेलन में संयुक्त बयान जारी करेंगे
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी राष्ट्रपति के एक सहयोगी सर्गेई प्रिखोदको ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया, "हमारे पास राष्ट्रपति के दो बयान होंगे। एक रूस-अमेरिका संबंधों पर और दूसरा रणनीतिक शस्त्र अप्रसार संधि (एसटीएआरटी) पर। परिस्थिति सही रूप में आकार ले रही है और वह हमारे भविष्य के कार्यो के लिए प्रस्थान बिंदु बनेगी।"
ज्ञात हो कि वर्ष 1991 में हुई रणनीतिक शस्त्र अप्रसार संधि (एसटीएआरटी-1) की अवधि दिसंबर महीने में समाप्त हो गई है। लिहाजा उम्मीद की जा रही है कि रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति इस संधि को आगे बढ़ाने के मसले पर चर्चा करेंगे। मास्को ने इसे यूरोप में अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली की तैनाती से जोड़ा है, और इसका व्यापक तौर पर विरोध किया है।
राष्ट्रपति के सहयोगी ने पत्रकारों से कहा कि मेदवेदेव और ओबामा के बीच बहुप्रतीक्षित यह बातचीत नेताओं को अपनी दृष्टि संतुलित करने और द्विपक्षीय संबंधों का एक नया अध्याय शुरू करने का मौका प्रदान करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications