पवार और संगमा के बीच राकांपा में विभाजन !
एक तरफ राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ किसी भी समझौते से इंकार की घोषणा की है, तो दूसरी ओर संगमा ने भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की घोषणा कर पार्टी के दो धड़ों में विभाजन की अटकलों को जन्म दिया है।
दो दिन पहले संगमा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा था,"पार्टी का रुख बहुत स्पष्ट है.. भाजपा के साथ गठबंधन का कोई प्रश्न ही नहीं है।"
इसके बाद उन्हींे की पार्टी के नेता संगमा ने कुछ भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार की घोषणा करने की आश्चर्यजनक घोषणा की।
संगमा ने कहा, "मैं कुछ भाजपा उम्मीदवारों जैसे खिरेन रिजिजु (अरुणाचल प्रदेश) और गोरखालैंड में एस.एस.अहलूवालिया (पश्चिम बंगाल भाजपा प्रभारी) के पक्ष में प्रचार कर रहा हूं। वे मेरे मित्र हैं और उनके प्रचार करने का मुझे हक है।"
उन्होंने कहा,"मैं नहीं सोचता कि मेरे मित्रों के प्रचार करने में कोई विरोधाभास है। बदरुद्दीन अजमल (असम यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता) मेरे मित्र हैं और कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मैं उनका भी प्रचार करूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications