भाजपा ने कहा, सीबीआई का मतलब अब 'कांग्रेस जांच ब्यूरो'

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, "सीबीआई जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देकर कांग्रेस के राजनीति एजेंडे पर काम कर रही है। हमने अभी तक सीबीआई का इस कदर गलत इस्तेमाल होते हुए नहीं देखा था।"

जावड़ेकर ने कहा, "अगर मायावती उसके साथ हो जाती है तो मायावती को क्लीन चिट मिल जाती है। अगर मुलायम सिंह उसके साथ हो जाते हैं तो उन्हें क्लीन चिट मिल जाती है। और अब जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट मिल गई। सीबीआई अब कांग्रेस जांच ब्यूरो हो गई है। हम सीबीआई की क्लीन चिट को खारिज करते हैं। अब इसका फैसला जनता करेगी।"

सीबीआई ने शनिवार को शहर की एक अदालत में सिख विरोधी दंगे में टाइटलर की भूीमिका पर अपनी रिपोर्ट दाखिल की।

टाइटलर को क्लीन चिट दिए जाने के मसले पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सीबीआई के प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा, "हमने 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट दाखिल की है। न तो अदालत और न ही मैं जानता हूं कि उस लिफाफे में क्या है।"

इससे पहले सीबीआई ने अदालत को बताया कि उसने कैलीफोर्निया में रहने वाले गवाह जसबीर सिंह का बयान दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि पहले सीबीआई जसबीर सिंह का बयान दर्ज करने के लिए अमेरिका जाने से कतरा रही थी।

नानावती आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे में गवाह ने कहा था कि 3 नवंबर 1984 को सिख विरोधी दंगों के दौरान उसने टाइटलर को सुना था जिसमें वे समर्थकों को अपने संसदीय क्षेत्र में सिखों के खिलाफ हिंसा के लिए उकसा रहे थे।

जावड़ेकर ने कहा कि टाइटलर को क्लीन चिट दिया जाना 1984 के दंगा पीडिुतों पर नमक छिड़कने जैसा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+