लंदन में मनमोहन को मिलेगा सस्ता तौलिया

लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। अगले सप्ताह जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए लंदन आने वाले राष्ट्राध्यक्षों को काफी सस्ते उपहार दिए जाएंगे और सामान्य खाना पेश किया जाएगा।

वैश्विक वित्तीय संकट से निकलने का रास्ता खोजने के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर पुरुषों और महिलाओं की बैठक के दौरान यह उपहार काफी सामयिक है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित अन्य मेहमानों को ब्रिटिश प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन जो उपहार देंगे उसमें एक टाई, एक मोमबत्ती, चाकलेट और तौलिया होगा।

समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने शनिवार को कहा कि बहरहाल तौलिए सहित सभी उपहारों को विशेष रूप से डिजाइन किया और बनाया गया है।

टाई को ब्रिटेन के तीन प्रसिद्ध दर्जियों ओसवाल्ड बोएटेंग, टिमोथी एवरेस्ट और रिचर्ड जेम्स ने डिजाइन किया है।

तौलिए को उत्तरी आयरलैंड स्थित विश्व प्रसिद्ध लिनेन निर्माता थामस फग्र्युसन आयरिश लिनेन ने बनाया है।

मेहमानों को खाना भी काफी सस्ता और सामान्य परोसा जाएगा।

पिछले वर्ष वाशिंगटन में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने आर्थिक मंदी के बावजूद काफी लजीज खाना पेश किया था।

दुनिया में खाद्यान्नों की बढ़ती कीमतों के बावजूद जापान में जी-8 सम्मेलन के दौरान अत्यंत महंगा और लजीज खाना परोसे जाने से हुई शर्मिदगी से ब्रिटिश प्रधानमंत्री बचना चाहते हैं। इन सबके बावजूद लंदन शिखर सम्मेलन करदाताओं के लिए सस्ता नहीं रहने वाला है और इस पर दो करोड़ पाउंड खर्च होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+