उद्योग घराने कमजोर तबकों पर आर्थिक संकट के असर के प्रति संवेदनशील बने: पीएम

सिंह ने अपने आधिकारिक आवास पर देश के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में कहा, "मुझे देश के कारोबारियों और खासकर यहां एकत्रित उद्योग जगत के शीर्ष व्यक्तित्वों की बुद्धिमता पर पूरा यकीन है। हम मिलकर अपनी अर्थव्यवस्था के समक्ष आई चुनौतियों का सामना कर पाएंगे।"

उन्होंने कहा कि हमें संगठित और असंगठित क्षेत्रों के कमजोर तबकों पर मंदी के असर को लेकर संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदी के कारण जो नौकरियों खत्म हुई हैं हमें उनसे जुड़ी हुई चुनौतियों का भी सामना करना होगा।

प्रधानमंत्री ने देश के 25 शीर्ष उद्योगपतियों को अपने आवास पर निमंत्रित किया था। वह घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था के संबंध में उनके विचार जानना चाहते थे।

बैठक में रतन टाटा, के.वी. कामथ, सुनील मित्तल, राहुल बजाज, शशि रुइया, हर्षपति सिंघानिया, सज्जन जिंदल, आर.पी.गोयनका, बाबा कल्याणी, तरुण दास, अमित मित्रा और कुमार मंगलम बिड़ला आदि उद्योगपतियों ने शिरकत की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+